स्वयं

 
सीईसी मूक्स (मैसिव ओपन ऑनलाइन पाठ्यक्रम) भारत सरकार के स्वयं मंच पर छात्रों हेतु ऑनलाइन पाठ्यक्रम है, जहाँ वे वस्तुतः प्रख्यात विषय विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाए गए डिजिटल उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में भाग ले सकते हैं, गुणवत्ता वाले समृद्ध शैक्षिक संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं, चर्चा मंचों में भाग ले सकते हैं एवं इसके माध्यम से अकादमिक ग्रेड अर्जित कर सकते हैं।

सीईसी मूक्स सी.बी.सी.एस. अनुरूप शैक्षिक ऑनलाइन पाठ्यक्रम हैं। प्रत्येक सीईसी मूक्स की अवधि लगभग 8-12 सप्ताह होती है। वीडियो व्याख्यान, पढ़ने की सामग्री, मूल्यांकन घटकों, चर्चा मंचों, ई-मेल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्रों को समुन्नत पाठ्य सामग्री प्रदान की जाती है। सीईसी मूक्स ऑडियो-वीडियो और मल्टी-मीडिया और स्टेट ऑफ़ द आर्ट पेडागॉजी / टेक्नोलॉजी का उपयोग करके सीखने के अनुभव को समृद्ध करते हैं। उच्च शिक्षा के लिए ये संरचित और क्रेडिट आधारित पाठ्यक्रम किसी भी समय और कहीं भी, ‘ऑनलाइन’ उपलब्ध हैं।


सीईसी सहायता डेस्क स्वयं और स्वयं प्रभा
सीधा दूरभाष नंबर: 011- 24126425
ईमेल : cecmoocs[dot]nc[at]gmail[dot]com
समय: सुबह 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक (कार्य दिवसों पर)